नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार को हुई जींस कारोबारी तारिक हसन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में आरोपी की पहचान 42 वर्षीय आबिर उर्फ साबिर उर्फ पोपा, डबल स्टोरी, न्यू सीलमपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतक के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद में आबिर ने तारिक हसन को गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आबिर पहले भी मकोका, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धोखाधड़ी, एनडीपीएस अधिनियम और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 26 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस उससे इन मामलों में भी पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.