मेरठ, अप्रैल 1 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गणेशपुरी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। मंगलवार देर शाम ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी इलाके में टाइल्स खरीदने को लेकर शुरू हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। गणेशपुरी पुलिस चौकी के पास अंजुम पैलेस के नजदीक साजिद पत्थर (टाइल्स) बेचने का काम करता है। शाम के समय एक ग्राहक से पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष से लोग इकट्ठा हो गए और पथराव शुरू हो गया। सड़क पर खुलेआम एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। यह पूरी घटना गणेशपुरी पुलिस चौकी से महज 20 कदम की दूरी पर हुई, लेकिन उस समय चौकी पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। सूचना मिलने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.