जौनपुर, दिसम्बर 23 -- नौपेड़वा। बक्शा विकास खंड के लेदुका बाजार के पूरब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माणाधीन गेट रविवार की रात्रि मनबढ़ों ने गिरा दिया। सुबह जानकारी होने पर अस्पताल कर्मियों ने घटना की जानकारी बदलापुर थाने की पुलिस को दिया। बक्शा नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक डॉ. जीके सिंह ने बताया कि अस्पताल में जीर्ण शीर्ण हो चुके का निर्माण किया गया। परन्तु सुबह अस्पताल स्टाफ पहुंचा तो गेट को किसी असामाजिक तत्वों ने गिरा दिया था। अस्पताल गेट न रहने पर छुट्टा जानवर अंदर पहुंच नुकसान पहुंचाते है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत बाजार में मौजूद पुलिस टीम को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.