महाराजगंज, सितम्बर 21 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल रेंज के जंगल से सटे गांव लेदी में शनिवार की रात में एक तेंदुआ चला आया। एक व्यक्ति की झोपड़ी में बांधी गई बकरी को उठा ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ वापस गया। इस घटना के बाद गांव के लोग भयभीत हैं।निचलौल रेंज के लेदी गांव निवासी पिंटू विश्वकर्मा के झोपड़ी के घर के सामने रात में बकरी बांधी गई थी। इस बीच जंगल की तरफ से एक तेंदुआ चला आया। तेंदुआ ने बकरी को दबोच लिया। इसकी जानकारी पिंटू के घर के लोगों को हुई और इन लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और शोर मचाए तो तेंदुआ गांव के दक्षिण की तरफ झाड़ियों से होकर जंगल में चला गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बकरी को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला अवशेष तेंदुआ जिस बकरी को दबोचा था, उसका फिर पता नहीं चल ...