गिरडीह, मई 7 -- गिरिडीह। भाजपा लेदा मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को कोवाड़ हटिया मैदान में मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल और पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सुरेश प्रसाद मंडल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनने को कहा। सुरेश मंडल ने बताया कि पानी और बिजली की समस्या को लेकर 11 मई को गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन होगा। लेदा मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। इस प्रदर्शन के जरिए राज्य सरकार को जनता की मूलभूत समस्याओं के प्रति सजग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण तक भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा。 यह भी प...