लखनऊ, सितम्बर 2 -- लेदर उद्योग की चुनौतियों, निर्यात संवर्धन और नीतिगत सुधारों पर हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। विशेष संवाददाता

बैठक का विवरण योजना भवन सभागार में स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन (एसटीसी) और लेदर उद्योग के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में उद्योग की दिक्कतें, निर्यात प्रोत्साहन तथा उद्योग की चुनौतियों पर चर्चा की गई। एसटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उद्यमियों की दिक्कतों और सुझाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में आ रही सभी दिक्कतें दूर की जाएंगी।

उद्यमियों के सुझाव एसटीसी के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उद्यमियों के साथ बैठक में मिले सुझावों और उठाए गए मुद्दों का संबंधित विभागों के समन्वय से परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई...