रांची, फरवरी 21 -- रांची। लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद साहिल ने 98.33 पर्सेंटाइल प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। उनके साथ ही निशांत कुमार ने 95.21, आयुष गोपाल ने 94.59, राहुल कुमार ने 94.42, विशाल कुमार ने 92.56, निखिल गोप ने 91.02 और अभिषेक सिन्हा ने 88.43 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए। इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एवं निदेशक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता और सतत अभ्यास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.