रांची, अप्रैल 15 -- रातू, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हुआ, जिसमें लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, सभी विद्यार्थी सफल रहे। इस वर्ष विद्यालय से कुल 114 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी ने सफलता हासिल की। सृष्टि कुमारी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयुष राज कश्यप और मिष्टी रानी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि हिमांशु साहू ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के परिणाम विश्लेषण के अनुसार 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 62 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 103 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.