नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता लेडी इरविन कॉलेज ने अपना 93वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।समारोह में डीयू साउथ कैंपस की निदेशक प्रो.रजनी अब्बी ने उच्च शिक्षा में नवाचार और अंतर्विषयक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्रों को शोध और ज्ञान सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की निदेशक नीलिमा अस्थाना ने की। उन्होंने कहा कि संस्थान पिछले 93 वर्षों से महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।इस अवसर पर कॉलेज की उपलब्धियों और महिला शिक्षा में उसके योगदान को रेखांकित किया गया। अतिथियों ने संस्थान की शैक्षणिक परंपरा और विकास यात्रा की सराहना की।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.