लेडीज क्लब मेरठ ने किया पौधारोपण
मेरठ, जुलाई 17 -- मेरठ लेडीज़ क्लब मेरठ ने अपने वार्षिक प्रोजेक्ट के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में 'हरित अभियान' का आयोजन किया। सहयोग-एक कदम समृद्ध भारत की ओर' संस्था के साथ मिलकर क्लब की सदस्यों ने विश्वविद्यालय की नवनिर्मित वाटिका में जामुन, अमरूद, कनेर और तुलसी के पौधे लगाए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा अलका गुप्ता ने कहा कि लेडीज क्लब पिछले 75 वर्षों से सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में सचिव नीलम हंस, अर्चना कुमार, तृप्ति मित्तल, वृंदा गोयल, वर्षा गुप्ता और रेणु रस्तोगी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: लायंस क्लब शामली क्राउन ने रजत जयंती पर 50 पौधे लगाए यह भी पढ़ें- Bareily News: महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वृक्षार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.