रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- आनंद पांडे, पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के लेडीज क्लब के ओर से स्टीवेंसन स्टेडियम में स्पोर्ट्स डे का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। क्लब की अध्यक्षा वीना चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव विजया लक्ष्मी, खेल मंत्री शिल्पी गुप्ता व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...