बोकारो, दिसम्बर 12 -- बोकारो। नया मोड़ में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए। इस अवसर पर ओएनजीसी सीबीएम ऐसेट द्वारा ट्रैफिक विभाग को 31 बैरिकेट सौंपे गए, जिन्हें नगर के विभिन्न व्यस्त मार्गों पर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु लगाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि, लेट होना ज्यादा सुरक्षित है, लेकिन लापरवाही नहीं। सड़क पर हमेशा सावधानी रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और एहतियात के साथ चलें। ऐसा नहीं सोचें की सड़क सीर्फ उसकी है, यह सोच कर चलें कि आज सड़क पर बहुत लोग चल रहे हैं। जीवन बड़ा अनमोल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.