लेट-लतीफी बचाने को मेन लाइन में दिया था सिग्नल, गार्ड-चालक से आज पूछताछ
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता छावनी से नरकटियागंज जाने वाली 55048 पैसेंजर को रविवार को पिपराइच स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर लाने के बजाए मेन लाइन में सिग्नल देने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को डाटा लॉगर से मिली रिपोर्ट के अनुसार लाइन नंबर तीन यानि प्लेटफार्म तीन के लिए सिग्नल न बन पाने की वजह से स्टेशन मास्टर ने लेट-लतीफी रोकने के लिए मेन लाइन के लिए सिग्नल दिया था। मेन लाइन के लिए सिग्नल मिलने की वजह से लोको पायलट ने इस पर चलने से मना कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को पायलट कर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचाया गया। अब पूरे मामले में स्टेशन मास्टर के साथ ही गार्ड और लोको पायलट को परिचाल विभाग वाराणसी मंडल पूछताछ के लिए बुलाया गया है。 यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण, 14 विशेष ट्रेनों का संचालन निरस्तकुछ ट्रेनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.