जमशेदपुर, जून 7 -- दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के लेट आने पर अब टाटानगर स्टेशन पर निर्धारित 35 मिनट के बजाय केवल 10 मिनट ही ठहराव होगा। प्लेटफॉर्म पर लेट पहुंचने वाली ट्रेन 10 मिनट बाद रवाना हो जाएगी। चक्रधरपुर मंडल द्वारा शुरू की गई इस नई योजना से शुक्रवार से टाटानगर स्टेशन की इंक्वायरी पर इसकी घोषणा की जा रही है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। लेट चल रही ट्रेन को समय से चलाने को लेकर रेलवे नई व्यवस्था लागू करेगा। साउथ बिहार के दुर्ग से टाटानगर आने का समय 16.10 और खुलने का समय 16.45 बजे है। लेट होने पर भी ट्रेन 35 मीनट टाटानगर में रुकती है। नई व्यवस्था में ऐसा नहीं होगा। इससे आगमन समय के प्रति चौकन्ना नहीं रहने से यात्रियों की ट्रेन छूट सकती है।मालूम हो कि दक्षिण बिहार एक्सप्रेस दुर्ग-आरा का इंजन अब टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन...