दुमका, जुलाई 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा, रिजल्ट प्रकाशन, मूल्यांकन कार्य और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय में परीक्षा बोर्ड की बैठकबैठक में चर्चा बैठक में बोर्ड ने पीएचडी में नामांकन हेतु आयोजित साक्षात्कार के परिणाम प्रकाशित करने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम प्रकाशित होने के बाद आंतरिक अंक भेजे जाने की प्रवृत्ति पर बोर्ड ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की। इस लापरवाही के लिए संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और जिम्मेदार शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया।महाविद्...