लखनऊ, अप्रैल 19 -- पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में त्रिसामा आर्ट्स की ओर से भक्ति राग सेवा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ग्वालियर घराने के युवा शास्त्रीय गायक कृष्ण कुलदीप पांडेय ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम का आरंभ राग मारू बिहाग पर आधारित बड़ा खयाल जागे मेरे भाग.. जोकि ताल तिलवाड़ा में निबद्ध है से किया। बाद में मारू बिहाग में ही परी मोरी नाव मझधारा... (तीनताल) प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। यहां पर मुख्य सेवादार डॉ. विवेक तांगड़ी व अभिषेक शर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया। हारमोनियम पर उनका साथ प्रशांत त्रिपाठी और तबले पर तुषार सहाय ने दिया। यह भी पढ़ें- हनुमान सेतु में हमारे राम बड़े हितकारी... भजन गूंजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...