लखनऊ, फरवरी 8 -- त्रिसामा आर्ट्स की ओर से भक्ति राग सेवा का आयोजन लेटे हुए हनुमान मंदिर में श्रद्धा और संगीतमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ। युवा शास्त्रीय एवं लोक गायिका निमिषा शर्मा ने बजरगंजबली के सानिध्य में राग सेवा प्रस्तुत की। निमिषा ने राग सेवा की शुरुआत राग चंद्रकौंस में बड़े खयाल नैना नींद न आवे... से की। इसके बाद उन्होंने छोटे खयाल भजले मन रैन दिन राम... की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने भजन कोई कहियो री प्रभु आवन की.., रमन मेरे छोटो से... का गायन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। भक्ति राग सेवा के संस्थापक अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह एक नियमित संगीतमय अर्पण है, जिसका उद्देश्य मंदिरों में पारंपरिक पद गायन की परंपरा को पुनर्जीवित करना तथा भक्ति के माध्यम से शास्त्रीय संगीत को लोगों तक पहुंचाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.