लखनऊ, सितम्बर 24 -- चौक, पक्का पुल स्थित प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के महंत व मुख्य सेवादार डॉ. विवेक तांगड़ी ने गुरुवार को वानप्रस्थ दीक्षा ली। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव डॉ. पंकज सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुवार को गोरखपुर स्थित पवित्र गोरक्षपीठ में मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने उन्हें वानप्रस्थ की दीक्षा प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. विवेक तांगड़ी ने मलूक पीठ की आध्यात्मिक परंपरा को स्वीकार करते हुए रामानंदी संप्रदाय की संत परंपरा में प्रवेश किया। अब वे धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में स्वामी विष्णु दास जी महाराज के नाम से जाने जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि यह अवसर प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर की आध्यात्मिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर की सेवा, सनातन सं...