अररिया, अक्टूबर 4 -- अररिया/ सिकटी। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 5.10 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के नर्दिेशन में बाह्य सीमा चौकी लेटी के जवानों एवं सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से संदग्धि मादक पदार्थ लेकर भारत से नेपाल की ओर जाने वाला है। यह भी पढ़ें- लेटी में 5.10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी और वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान करीब 17:03 बजे सीमा स...