जमशेदपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर मंडल की लाइन पर ट्रेनों की लेटलतीफी जल्द दूर होगी। ट्रेनें समय से चलेंगी। यह आश्वासन डीआरएम तरुण हुरिया ने रविवार को दी। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने रविवार को टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात की। एसोसिएशन ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर यात्रियों की प्रमुख समस्याएं बताईं और ट्रेनों को समय से चलाने का आग्रह किया। डीआरएम ने बताया कि यात्री ट्रेनों के परिचालन समय की लगातार निगरानी हो रही है। सुधार का कार्य शुरू हो चुका है और ट्रेनें जल्द ही समय से चलने लगेंगी।बता दें कि आपके प्रिय हिन्दुस्तान ने बोले जमशेदपुर के 27 फरवरी के अंक में 'ट्रेनों की लेटलतीफी आम जीवन पर भारी, आंदोलन पर हर बार मिलता है आश्वासन' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद डीआरएम के टाटानगर दौरे पर एसोसिएशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.