लखनऊ, अप्रैल 11 -- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध स्मारक में शो का उद्घाटन किया इस 30 मिनट के आयोजन में दिखेगा भारतीय सेना का इतिहासलखनऊ, प्रमुख संवाददातारक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेना के मध्य कमांड के स्मृतिका युद्ध स्मारक में अत्याधुनिक लेज़र, लाइट और साउंड शो का उद्घाटन किया। लगभग 30 मिनट का यह हिंदी मल्टीमीडिया शो, उन्नत प्रोजेक्शन, साउंड और लाइटिंग तकनीकों के माध्यम से भारतीय सेना के इतिहास, उसकी ऑपरेशनल उपलब्धियों और राष्ट्र-निर्माण में उसके योगदान को बयां करता है।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, मुख्यालय मध्य कमान के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय सेना और राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे। सेना के अनुसार यह शो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता...