अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। मनरेगा में अतिरिक्त प्रभार देकर काम कराया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी के चलते एक कर्मचारी को दो-दो ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल कुमार सिंह ने जिले के विकास खंडों में तैनात लेखा सहायकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है। इसके तहत नीरज सिंह से कटेहरी का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर केवल भीटी में तैनात किया गया है। प्रवीण कुमार पांडे को जलालपुर के साथ-साथ अब भियांव विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लेखा सहायक दिवाकर को रामनगर के साथ-साथ जहांगीरगंज का अतिरिक्त प्रभार, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को जहांगीरगंज और भियांव से हटकर केवल कटेहरी में तैनात किया गया है। अखिलेश मौर्य को टांडा के साथ-साथ रामनगर का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...