फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने लेखा विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। बुधवार को संयोजक विजय बहादुर यादव के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। संयोजक ने कहा कि जिले में कई सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जिनकी नोशनल पेंशन की पत्रावलियां लंबित पड़ी हैं। उन्होंने लेखा विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें लेखा विभाग के कर्मियों की कई शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक की नोशनल पेंशन संबंधी पत्रावलियां कार्यालय में ही डंप पड़ी रहती हैं। कर्मचारियों की यह प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.