लखनऊ, अगस्त 13 -- उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 1437 सहायक लेखाकार और 206 लेखा परीक्षक कार्मिकों के परिणाम घोषित होने के बाद उप्र लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ ने जल्द तैनाती की मांग वित्त मंत्री से की है। परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा और प्रदेश महामंत्री शरद चंद्र शुक्ला ने 1643 लेखा एवं लेखा परीक्षा कार्मिकों के चयन परिणाम घोषित होने पर वित्त मंत्री आभार व्यक्त करते हुए नवीन कार्मिकों के सेवायोजित की पुरजोर मांग की है। जिससे राजकीय कार्यों में सुगमता से कार्य हो सके और कार्यरत कर्मचारियों पर कार्य का अतिरिक्त भार कम हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...