हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के बरही बीआरसी में पदस्थापित लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर संजय राणा पर लगाए गए वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने किया है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जांच समिति का गठन जारी आदेश के मुताबिक बरही बीआरसी के बीआरसीओ रूपेश कुमार द्वारा संजय राणा के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने झारखंड शिक्षा परियोजना, हजारीबाग के लेखा पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति के दौरान अवैध तरीके से राशि की निकासी की तथा रिश्तेदारों और संबंधियों के खातों में भी अनियमित रूप से धनराशि का भेजा है।

आगे की कार्रवाई आरोपों की गंभीरता को देखते हुए परिषद ने तत्काल जां...