देवघर, मार्च 12 -- संकुल संसाधन केंद्र सारठ में कार्यरत लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर शशि प्रकाश सिंह के असामयिक निधन पर प्रखंड के कई स्कूलों समेत बीआरसी में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस बाबत बीपीओ उदय नारायण राय ने कहा कि दिवंगत लेखापाल श्वांस संबंधित बीमारी से ग्रसित था, जिसका इलाज वेल्लोर से चल रहा था। बीमारी के बावजूद वे अपने काम को लेकर काफी गम्भीर रहते थे। दो सप्ताह पूर्व तक उन्होंने बीआरसी में लगातार ड्यूटी किया। उसी दौरान अचानक उनकी तबियत अधिक खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें देवघर एम्स में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। इसको लेकर बीआरसी कार्यालय में उनके सहकर्मियों एवं स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.