पीलीभीत, सितम्बर 16 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने एक लेखाकार समेत दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

जांच का जिम्मा इस मामले की जांच वरिष्ठ कोषाधिकारी को सौंपी गई है। पूरे मामले को पिछले दिनों इलहाम शम्सी के प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है। जनता टेक्निकल इन्टर कालेज बीसलपुर के कर्मचारी इलहाम उर रहमान शम्सी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की थी। इसमें कथित तौर पर करोड़ों रुपये की गड़बड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। पूर्व में डीआईओएस रहे राजीव कुमार की तरफ से एफआईआर तक दर्ज की गई थी। प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया भी चल रही है।

कार्यवाई की जानकारी वहीं इस मामले में चपरासी इलहाम की बीसलपुर के उसके मूल कॉलेज से सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। प्रकरण म...