बलरामपुर, जुलाई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एमसीएलएफ एचआर में लेखाकार एवं एमआईएस सहायक पदों की भर्ती के लिए मंगलवार को आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में पात्र 31 अभ्यर्थियों में 25 शामिल हुए, जबकि छह अनुपस्थित रहे। प्रभारी जिला मिशन प्रबंधक (डीसी) सुशील अग्रहरि ने बताया कि 35 आवेदनों में से जांच के बाद 31 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पात्र पाया गया। परीक्षा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कड़ी निगरानी में कराई गई। जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) अनिल द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद नियमानुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- लेखाकार व एमआईएस सहायक भर्...