चंदौली, मार्च 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में बीते 18 मार्च को लेखाकार कृष्णानंद चौहान के साथ शिक्षकों का हुए विवाद में लेखाकार पर हमला किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ से तत्काल सीसीटीवी फुटेज और विस्तृत जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिया हैं।कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली से जारी पत्र में बताया गया है कि 18 मार्च को दोपहर बीआरसी नौगढ़ में ड्यूटी पर मौजूद लेखाकार पर कुछ शिक्षकों पर हमला करने का आरोप है। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के हस्तक्षेप से बड़ी घटना टल गई।बताया जा रहा है कि घटना के समय खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया भी मौजूद थे। जिनकी मौजूदगी में लेखाकार व शिक्षकों के बीच विवाद हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.