लेखाकार के बयान दर्ज, जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा केस
शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के कथित घोटाले की जांच सोमवार से शुरू कर दी गई। दो दिन के अवकाश के कारण जांच टीम पहले कार्रवाई नहीं कर पाई थी। कार्यालय खुलने के बाद जांच कमेटी ने फाइलों की जांच शुरू करते हुए एक-एक दस्तावेज और भुगतान से जुड़े बिंदुओं की पड़ताल की। जांच टीम ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित फाइलों में लगाए गए बिल, अनुमोदन और भुगतान की प्रक्रिया की जांच की। इस दौरान कार्यालय के लेखाकार के बयान भी दर्ज किए गए। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित बाबुओं पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के 12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वर्ष 2025 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच करीब 30 लाख रुपये चिकित्सा प्रतिपूर्ति के रूप में प्राप्त किए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.