गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा। कृषि उत्पादन मंडी समिति गोण्डा में सामने आई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासनिक शिथिलता को उजागर करता है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, अयोध्या संभाग के उपनिदेशक (प्रशासन/विपणन) नरेंद्र सिंह ने निर्देश जारी किए जाने के बाद भी तत्कालीन लेखाकार के खिलाफ दस दिन बीत जाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मंडी समिति के सचिव राजेश यादव ने वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दस दिन पूर्व नगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी। उपनिदेशक नरेंद्र सिंह ने अपने आदेश में जांच समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई करने और समस्त वित्तीय अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन नहीं होता दिख रहा है। जांच समिति की रिपोर्ट में तत्कालीन लेखाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.