पिथौरागढ़, जनवरी 1 -- पिथौरागढ़। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर कार्यरत लेखा मनराल और रजनी फर्त्याल पदोन्नत होकर एएसआई बनीं हैं। नगर के टकाना स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी रेखा यादव ने दोनों के कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दी और कहा कि दोनों अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व अनुशासन के साथ आगे भी करेंगे। यहां सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.