जौनपुर, अप्रैल 13 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बीरमपुर चौराहे पर शनिवार को कुछ लोगों ने एक लेखपाल के साथ मारपीट की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पवन कुमार सिंह निवासी ग्राम डिहिया तहसील शाहगंज में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। पवन का आरोप है कि बीते 11 अप्रैल की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय वीरमपुर चौराहे पर पहुंचा था कि बीरमपुर गांव के अजय यादव, संजय यादव, अंकेश यादव और अंकित यादव ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जबरन गाड़ी से उतारकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने कार की चाबी छीन ली और बैग में रखे खसरा व अन्य सरकारी कागजात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू...