कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में महिला दुकानदार से विवाद में बीच-बचाव करना लेखपाल को भारी पड़ गया। दबंगों ने लेखपाल से गाली-गलौज कर कार में तोड़फोड़ की। आरोप है कि आरोपितों ने कार से सरकारी दस्तावेज उठा कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बर्रा-5 एमएल-1 में रहने वाले लेखपाल राजेश कुमार के मुताबिक, उनके मकान में एक महिला किराएदार की दुकान है। 16 फरवरी की रात एक शख्स अपने साथियों के दुकान पर आया। आरोप है कि दुकान में सामान लेने के बाद महिला से गाली-गलौज की। आरोप है कि बुधवार घर के बाहर में खड़ी कार में सगे भाइयों ने ईंट-पत्थर चलाए। साथ ही उसमें रखे सरकारी दस्तावेज गायब कर दिए। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.