जौनपुर, मई 2 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र में निवास प्रमाण पत्र की जांच करने गई महिला लेखपाल से अभद्रता और धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पनिहर गांव में तैनात लेखपाल नेहा पांडेय निवासी सरायबीरू (केराकत) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह मूर्खा गांव निवासी लाल साहब गुप्ता द्वारा निवास प्रमाण पत्र के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन की जांच करने मौके पर गई थीं। जांच के दौरान मोबाइल से आवेदक को मौके पर बुलाया, लेकिन वह आने के बजाय फोन पर ही गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...