जौनपुर, मई 24 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव में लेखपाल के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, और सरकारी कागजात फाड़ने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को पिता-पुत्र के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने पुलिस से शिकायत किया कि गुरुवार को गांव के ओमप्रकाश के भूमि की पैमाइस करके वापस जा रहा था। तभी गांव के राजमणि के दुकान के पास अरविंद मोहन तिवारी उर्फ लल्ला और उनके लड़के मयंक ने रोककर हाथापाई की और सरकारी कागजात फाड़ दिया। इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। लेखपाल की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने अरविंद मोहन तिवारी और उनके लड़के मयंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...