लेखपाल संघ ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, नहीं पहुंचे
चित्रकूट, अक्टूबर 3 -- चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने समाधान दिवस का बहिष्कार किया। संघ के सह संयोजक शारदा संगम प्रसाद ने बताया कि दो वर्ष से लेखपालों की पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई हैं। प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे देने व करीब 10 वर्ष से लंबित वेतन विसंगति का समाधान कराने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। इसको देखते हुए चारों तहसीलों में लेखपालों ने धरना दिया। सदर तहसील में एसडीएम अजय यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अनिल कुमार, पंकज कुमार, प्रेमचंद, अमन, अंकित कुमार, अशोक वर्मा, राजेश वर्मा, भास्कर शुक्ला, शिप्रा करवरिया, रामबाबू, शिव सिंह, प्रियंका गौतम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चारों तहसीलों में लेखपाल संघ ने दिया धरना, की नारेबाजी यह भी पढ़ें- Banda News: समाधान दिवस का बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.