लेखपाल संघ ने लंबित समस्याओं को लेकर की बैठक
कानपुर, अगस्त 25 -- डेरापुर। पूर्व पारित एजेंडा के क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक तहसील अध्यक्ष शिवम शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। संवर्ग के सदस्यों की समस्याओं का संकलन करते हुए निस्तारण पर विचार किया गया। सदस्यों ने समस्याओं व लंबित प्रकरणों को प्रमुखता से रखा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.