लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, अगस्त 1 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय उपशाखा ने शनिवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा को राजस्व परिषद अध्यक्ष के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। तहसील अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और मंत्री मंतोष कुमार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने, वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने तथा नवनियुक्त लेखपालों के परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की गई। संघ ने स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करने, भूलेख कार्यालयों से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने तथा मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्राम सचिवालयों में लगाए जा रहे रोस्टर का भी विरोध जताया। यह भी पढ़ें- अतिरिक्त हल्के के बहिष्कार की दी चेतावनी लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.