लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के निस्तारण की उठाई मांग
शामली, अगस्त 1 -- कैराना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा कैराना ने शासन में लंबित चल रही मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई है। इस संबंध में राजस्व परिषद की अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिवाजी यादव को सौंपा गया। शनिवार को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि प्रदेश के लेखपाल लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं के कारण लेखपालों में असंतोष व्याप्त है। संघ का कहना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, वरासत, नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व लेखपालों पर होने के बावजूद उनकी लंबित मांगों पर अब तक निर्णय नहीं लिया गया है। यह भी पढ़ें- लंबित मांग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.