चंदौली, नवम्बर 15 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर शनिवार को तहसील ईकाई के लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन कार्य से दूरी बनाते हुए तहसील में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में एडीएम न्यायिक रतनलाल वर्मा को पत्रक सौपा। लेखपाल संघ ने मांगे शीघ्र पूरी नहीं होने पर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। लेखपाल संघ ने वेतन वृद्धि,पदोन्नत में समान अवसर, एसीपी विसंगति,भत्तों में वृद्धि, पदनाम में बदलाव, स्थानातरण, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर लम्बे समय से मांग कर रहे है। शासन की ओर से कई बार आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे नाराज लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले भर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.