औरैया, मई 8 -- बिधूना, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा बिधूना की आकस्मिक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में लेखपालों की विभिन्न लंबित समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया को ज्ञापन सौंपा गया। लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में दैवीय आपदा को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यों से मुक्त रखने की मांग शामिल रही। साथ ही आकस्मिक अवकाश के प्रार्थना पत्रों को ऑनलाइन माध्यम से समयबद्ध तरीके से स्वीकृत अथवा अस्वीकृत किए जाने की मांग भी उठाई गई। संघ ने आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र पोर्टल से जुड़े कार्यों का भुगतान, क्रॉप कटिंग और कृषि गणना का लंबित मानदेय शीघ्र जारी करने की मांग की। इसके अलावा डीए बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.