लेखपाल संघ ने ज्ञापन सौंप गिनाई समस्याएं
कानपुर, जून 20 -- डेरापुर, संवाददाता। लेखपाल संघ शाखा डेरापुर के लेखपालों ने विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 16 अप्रैल को आयोजित बैठक में लेखपालों ने कार्यभार एवं संसाधनों से संबंधित कई समस्याएं उठाई थीं,इनके संबंध में 22 अप्रैल को भी ज्ञापन दिया गया था,लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपे ज्ञापन में बताया कि तहसील डेरापुर में 52 लेखपाल क्षेत्रों के सापेक्ष मात्र 23 लेखपाल कार्यरत हैं, इसके कारण प्रत्येक लेखपाल को दो-दो सर्किलों का कार्य देखना पड़ रहा है। वहीं आईजीआरएस, तहसील दिवस, फार्मर रजिस्ट्री, एग्रीस्टेट, फैमिली आईडी, वरासत, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक राजस्व कार्यों का अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.