लेखपाल संघ ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
सुल्तानपुर, मई 16 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील में शनिवार को तहसील दिवस समापन के पश्चात उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बल्दीराय इकाई के द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार को दिया है । ज्ञापन में लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशाशन मांग को पूरी नहीं करता है तो समस्त तहसीलों के लेखपाल अपने गृह क्षेत्र से अतिरिक्त चार्ज का बस्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कर देंगे और उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशाशन की होगी। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.