बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बस्ती का चुनाव सदर तहसील में शांतिपूर्ण ढंग से शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में डॉ. राजेश पांडेय ने जिलाध्यक्ष और अंकित चौधरी ने जिला मंत्री पद पर जीत दर्ज किया। मतगणना के दौरान परिणाम को लेकर विपक्षी पक्ष द्वारा कई बार रिकाउंटिंग (पुनर्गणना) की मांग की गई। अंततः डॉ. राजेश पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को छह वोटों के अंतर से पराजित करते हुए जीत हासिल की। इसको लेकर काफी गहमागहमी देखने को मिली। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस चुनाव में निशा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरुणेंद्र शुक्ल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, भोला पासी उपमंत्री, अरविंद गौतम कोषध्यक्ष, रविप्रकाश मौर्य...