पीलीभीत, अगस्त 10 -- पीलीभीत। उप्र लेखपाल संघ चुनाव के बाद जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया। कुल 238 मत डाले गए। जिलाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार ने विनय कुमार को हराया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, कनिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गंगवार, जिला मंत्री राजेंद्र कुमार यादव, जिला उपमंत्री विशाल इंदु, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह राना और जिला आडीटर सुमन देवी को निर्वाचित किया गया। कुल 51 मत अलग अलग कारणों से निरस्त किए गए। उप्र लेखपाल संघ के द्विवर्षीय चुनाव के बाद विजेता पदाधिकारियों का अभिंनदन कर मिष्ठान वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...