लेखपाल संघ चुनाव में हरिओम जीते
बांदा, जुलाई 22 -- पैलानी। तहसील सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में कार्यकारिणी का द्विवार्षिक सामान्य चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह पटेल व पर्यवेक्षक नरसिंह नारायण हरिहर ने लेखपाल संघ पैलानी का मतदान कराया। कुल 39 लेखपालों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर हरिओम को 21 मत प्राप्त किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदेश मिश्रा को 18 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेश कुमार कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरिसिंह, आडीटर महिमा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। मंत्री पद पर अमित सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर अमन सैनी चुने गए। वहीं एसडीएम भूपेंद्र सिंह व तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: विभव निर्विरोध चुने गए लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.