लेखपाल संघ के भालेन्दु अध्यक्ष, श्रीकृष्ण यादव बने मंत्री
देवरिया, जुलाई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन, निर्वाचन सदर तहसील परिसर में हुआ। इसमें भालेन्दु कुमार सिंह अध्यक्ष व श्रीकृष्ण जी यादव मंत्री चुने गये। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी।लेखपाल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिपांशु भारद्वाज, कुशीनगर के जिला मंत्री संजय कुमार पाल, प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वी जोन आशुतोष कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें चार पदों पर चुनाव हुआ, जबकि तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। भालेन्दु कुमार सिंह अध्यक्ष, रामदास यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेशा यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण जी यादव मंत्री, समीर सिद्धार्थ उप मंत्री, रवि प्रकाश कोषाध्यक्ष तथा ध्रुव कुशवाहा आडिटर चुने गये। यह भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया टैक्स बार ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.