गोंडा, मार्च 25 -- तरबगंज, संवाददाता। तहसील सभागार में बुधवार को लेखपाल संघ की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया। चुनाव के बाद 17 मतों से रामेश्वर दत्त तिवारी तहसील अध्यक्ष चुने गए। चुनाव परिणाम के बाद लेखपालों समेत अधिवक्ताओं व संभ्रांत लोगों ने विजई प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर बधाई दी है। तहसील कार्यकारिणी के कुल सात पदों पर नामांकन पत्र दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर दत्त तिवारी को 48 मत, हीरामणि मिश्र 31, राम आशीष मिश्रा को 13 मत प्राप्त हुए। इसमें निवर्तमान तहसील महामंत्री रामेश्वर दत्त तिवारी 17 मतों से तहसील अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किए, जिसमें राजेश मिश्रा को 47 व अंकित कुमार 41 मत मिले। राजेश मिश्र...