भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। लेखपाल संघ का चुनाव शुक्रवार को औराई स्थित चीनी मिल के पास हुआ। इसमें निर्वाचित हुए पदाधिकारियों ने लेखपाल संघ के हित में सदैव संघर्ष करने का भरोसा दिया। चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण भी किया गया। इस दौरान लेखपाल संघ के चुनाव में लवकुश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, सोनूलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कृष्ण कुमार मौर्य उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह किशुन कुमार जिला मंत्री, राजेश कुमार सिंह उप मंत्री, रामराज यादव कोषाध्यक्ष और विकास कुमार आय व्यय निरीक्षक पद पर निर्वाचित हुए। चुने गए पदाधिकारियों ने संघ के हित में हर वक्त संघर्ष करने का भरोसा दिया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी प्रथम रामआसरे और निर्वाचन अधिकारी द्वितीय लालचंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.